इंडोनेशिया में 4 संदिग्ध आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता नानन सोकरण के हवाले से खबर दी है कि सोलो शहर के बाहरी इलाके के एक मकान की पुलिस ने बुधवार रात घेराबंदी की।
उन्होंने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने गोलीबारी कर मकान में मौजूद चारों लोगों को मार दिया जबकि वहां मौजूद महिला बच गई।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि घर में से भारी मात्रा में ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किये गए।
उन्होंने टेलीविजन की खबर की पुष्टि से इंकार कर दिया कि मारे गये लोगों में उर्वाह के नाम से चर्चित बगूस प्रैनोटो भी था जो जकार्ता में 17 जुलाई को दो होटलों में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों के सिलसिले में वांछित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications