अगवा श्रेष्ठ के घर में 3 दिनों से नहीं जला चूल्हा

श्रेष्ठ पटना के सालिमपुर अहरा के एक अपार्टमेंट में रहने वाले संजय कुमार श्रीवास्तव का इकलौता पुत्र है। संजय इस फ्लैट में अपने पुत्र श्रेष्ठ, पत्नी कल्पना श्रीवास्तव तथा अपने पिता के साथ रहते हैं। श्रेष्ठ के एक रिश्तेदार ने गुरूवार को बताया कि उसके घर तीन से खाना नहीं बना है और अगर पड़ोसी खाना ला भी रहे हैं, तो श्रेष्ठ के माता-पिता तथा उनके दादा 'भूख नहीं है' कह कर खाना लौटा रहे हैं।

इधर, श्रेष्ठ को कथित रूप से अगवा हुए तीन दिन गुजर गये हैं परंतु पुलिस के पास श्रेष्ठ के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि अब तक श्रेष्ठ के अपहरणकर्ताओं ने उसके किसी भी परिजन से फिरौती की राशि के लिए संपर्क नहीं साधा है। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ की सकुशल वापसी के लिए पुलिस दल और अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीमों को भी लगाया गया है।

इधर, एक और पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब श्रेष्ठ के पारिवारिक बिन्दुओं को भी जांच के दायरे में ले आई है।

श्रेष्ठ के पिता का कहना है कि वे इस मामले पर राजनीति नहीं चाहते। उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आला अधिकारी लगातार उनसे संपर्क बनाये हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पटना के क्राइस्टचर्च स्कूल के प्रथम वर्ग के छात्र छह वर्षीय श्रेष्ठ को सेामवार को कथित रूप से उस समय तीन लोगों ने अगवा कर लिया था जब वह ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। श्रेष्ठ के पिता पटना में एक दवा कंपनी में ही वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+