झारखण्ड में ग्रामीणों ने नक्सली को पीट-पीट कर मार डाला
यह घटना रांची से 300 किलोमीटर दूर पश्चिम सिंहभूम जिले के सेगइसाई गांव में बुधवार को तड़के हुई, जब प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो नक्सली गांव में लोगों को धमकाने और धन उगाही करने आए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने दोनों नक्सलियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया जिससे एक नक्सली की मौत हो गई वहीं दूसरा फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने ग्राम रक्षा समितियों का गठन नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए और उनके फैलाव को रोकने के लिए किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications