मलेशिया में शराब परोसने वाली महिला को मिली सजा
वेटर को उसके इस अपराध के लिए 1,429 डॉलर का जुर्माना भरना होगा और उसे छह कोड़े लगाए जाने की सजा भी भुगतनी होगी।
ये मलेशिया के पहले दो ऐसे मामले हैं जिनमें महिलाओं को कोड़े लगाने की सजा दी गई है। मलेशिया में शरीया कानून के मुताबिक सार्वजनिक रूप से मद्यपान करना वर्जित है।
समाचार पत्र द स्टार के मुताबिक वेटर ने इस सजा के खिलाफ अदालत में अपील की है और उसे फैसले का इंतजार है।
दो बच्चों की मां 32 वर्षीय कार्तिक ने उस वक्त विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने अपने परिवार और मीडिया की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से कोड़े लगाए जाने पर जोर दिया।
इसके बाद यह मामला अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में छा गया। मानवाधिकार आयोगों और महिला संगठनों ने महिलाओं को इस तरह दंड दिए जाने का विरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications