कांग्रेस-राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत बेनतीजा
मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच मंगलवार की रात तीन घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा समाप्त हो गई।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर बुधवार को दोबारा बैठक होगी।
दोनों पार्टियों के बीच आधिकारिक रूप से यह पहली बहुप्रतीक्षित बैठक थी। यह बैठक मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण के सरकारी आवास वर्षा में संपन्न हुई।
इसके पहले मंगलवार को दिन में कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख माणिकराव ठाकरे ने कांग्रेस महासचिव व राज्य के प्रभारी ए.के.एंटनी से मुलाकात की थी।
उधर राकांपा ने दावा किया है कि दोनों पार्टियां 13 अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को संयुक्त रूप से लड़ेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications