राहुल गांधी की रेलगाड़ी पर हमले की पुलिस जांच शुरू
यह घटना मंगलवार रात को पानीपत से 20 किलोमीटर दूर स्थित घरौंडा कस्बे के समीप हुई।
रोहतक क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. कामराज ने कहा कि कई सुरागों के आधार पर मामले की जांच की जा रही। इस घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए समीप के गांवों में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पथराव में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन तीन कोच-सी-2, सी-4 और सी-7 क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्व युवा हैं या फिर बच्चे। इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह घटना जानबूझ कर की गई या फिर यह रेलगाड़ियों पर होने वाले अन्य पथरावों जैसा था।
सौभाग्य से कोई भी पत्थर कोच सी-3 पर नहीं लगा जिसमें राहुल गांधी सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications