मोटर वाहन अधिनियम,1988 की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन
यह समिति सड़क परिवहन क्षेत्र की दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं के प्रावधानों को सुनिश्चित करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों की व्यापक और प्रावी ढंग से समीक्षा करेगी। यह चीन, जापान जैसे अग्रणी एशियाई देशों के मौजूदा कानूनों का अध्ययन भी करेगी और भारत के लिए सबसे उपयुक्त प्रणालियों को अपनाने के वास्ते सुझाव देगी।
इस विशेषज्ञ समिति में दस सदस्य होंगे, जिनमें दिनेश मोहन, आईआईटी (दिल्ली), ओ. पी. अग्रवाल, मुख्य कार्य अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, यूएमटीसी, एस. आर. मराठे, निदेशक (एआरएआई), पुणे, दिलीप चेनॉय, महानिदेशक (एसआईएएम) और मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक सरकार के परिवहन आयुक्त और अन्य अधिकारी शामिल हैं। एस. के. दास, संयुक्त सचिव(परिवहन), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सदस्य सचिव होंगे। समिति किसी ऐसे अन्य सदस्य को भी शामिल कर सकती है, जिसे अध्यक्ष उपयुक्त समझते हों ।
समिति तीन महीने के अंदर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications