उड्डयन क्षेत्र को 11 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने वर्ष 2008 के लिए उड्डयन क्षेत्र के संभावित नुकसान की समीक्षा करते हुए इसे 10.4 अरब डॉलर से बढ़ाकर 16.8 अरब डॉलर कर दिया है। वर्ष 2008 और 2009 में इस क्षेत्र को कुल 27.6 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। विमान सेवाओं के इतिहास में पिछले दो साल उनके लिए बेहद खराब रहे हैं।

आईएटीए के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गियोवन्नी बिसिगनानी ने कहा, "दुनिया भर की विमान सेवा प्रदाता कंपनिओं का प्रदर्शन वैश्विक मंदी के कारण निचले स्तर पर पहुंच गया है। 9/11 की आतंकी घटना के बाद भी विमान सेवाओं को इतना नुकसान नहीं झेलना पड़ा था जितना इस संकट के बाद उठाना पड़ रहा है।"

आईएटीए ने उड्डयन क्षेत्र के इस कदर खराब प्रदर्शन के लिए घटती मांग, ईंधन की बढ़ती कीमतों और कमजोर आय को जिम्मेदार ठहराया है। वर्ष 2009 में यात्रियों की संख्या में चार फीसदी और माल ढुलाई में 14 फीसदी की कमी होने की संभावना है। यात्री किराए से होने वाली आय में 12 फीसदी और माल ढुलाई से होने वाली आय में 15 फीसदी की कमी का अनुमान लगाया गया है।

दुनिया की अर्थव्यवस्था हालांकि अब वैश्विक मंदी से उबर रही है लेकिन बिसिगनानी ने चेताया कि विमान सेवाओं का बुरा दौर अभी जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+