मंदी समाप्त होने के बाद भी बढ़ती रहेगी बेरोजगारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओईसीडी ने पेरिस में जारी किए गए अपने इंप्लायमेंट आउटलुक 2009 में कहा है, "आगे बड़ी अनिश्चितता दिखाई दे रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि आने वाले महीनों में श्रम बाजार की स्थितियां और खराब होंगी।"
संस्था की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि पूरे ओईसीडी क्षेत्र में बेरोजगारी की दर अगले वर्ष के अंत तक 9.9 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब यह कि ओईसीडी क्षेत्र में बेरोजगार लोगों की संख्या तीन वर्षो के दौरान 2.50 करोड़ से भी अधिक हो जाएगी।
ओईसीडी की ओर से कहा गया है कि आर्थिक संकट के कारण अमेरिका में वर्ष 2007 की तीसरी तिमाही से अगले वर्ष के अंत तक कोई 87 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जापान में वर्ष 2007 के अंत और वर्ष 2010 की चौथी तिमाही के बीच लगभग 12.40 लाख लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications