म.प्र.को जनजातीय उपयोजना के लिए 116़ 90 करोड़ रूपए की केंद्रीय सहायता
इस अनुदान सहायता की पहली किस्त के रूप में राज्य सरकार को वर्ष 2009-10 के लिए जनजातीय उपयोजना के लिए विशेष केंद्रीय मदद के तौर पर 58 करोड़ रूपए जारी किए गए।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय मामलों का मंत्रालय राज्य सरकारों को जनजातीय उपयोजना के रूप में विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराता है। यह स्कीम पांचवी पंचवर्षीय योजना के दौरान शुरू की गई थी। इस योजना का मूल उद्देश्य जनजातीय उपयोजना यानी टीएसपी की परिवार आधारित आय सृजन गतिविधियों में महत्वपूर्ण अंतर को पाटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications