झारखंड में चुनाव को लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे भाजपा विधायक
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात करेगा औैर राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग करेगा।
इसके पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में जल्द से जल्द चुनाव कराने की चुनाव आयुक्त से मांग की।
कुरैशी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि राज्य में लंबे समय से राष्ट्रपति शासन लागू है और वहां सरकार गठन की कोई संभावना नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने भी संकेत दिए हैं कि राज्य में सरकार बनाना संभव नहीं है।
सिन्हा ने कहा कि राज्य में चुनाव ही एकमात्र विकल्प रह गया है। इसलिए विधानसभा को भंग कर लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए वहां चुनाव कराए जाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications