भारतीयों पर हुए हमले को दबाने का प्रयास नहीं : आस्ट्रेलियाई पुलिस
एपिंग में शनिवार को स्थानीय युवकों के एक समूह ने एक बार के बाहर भारतीयों पर हमला किया। हमलावरों ने भारतीयों से कहा "तुम भारतीय, अपने देश लौट जाओ।"
हमले के समय मौके पर मौजूद कार्यवाहक सीनियर सार्जेट ग्लेन पार्कर ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और चारों पीड़ितों के बयान लिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से मामले को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
पार्कर ने बुधवार को एबीसी न्यूज चैनल को बताया, "मामले की जांच की जा रही है। मेरा अंदाजा है कि मीडिया पिछले एक दो दिनों से हमले की घटना को ज्यादा तूल दे रहा है।"
उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ है उसे दबाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। "
पार्कर ने कहा कि एपिंग में नस्लीय हिंसा असामान्य है।
भारतीयों पर हमले की घटना ऐसे समय में हुई है जब विक्टोरिया प्रांत के प्रमुख जॉन ब्रूम्बी भारतीय जनमानस में खराब हुई आस्ट्रेलिया की छवि सुधारने के लिए भारत जाने की तैयारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications