ओमनिचर को 1.8 अरब डॉलर में खरीदेगी एडोब
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उटाह स्थित ओमनिचर ऐसे साफ्टवेयरों का निर्माण करती है, जिनसे कंपनियों को इंटरनेट साइटों के उपयोग का विश्लेषण करने और विज्ञापनों तथा खुदरा संभावनाओं के विस्तार में सहायता मिलती है।
फोटोशॉप और फ्लैश जैसे साफ्टवेयर बनाने वाली एडोब ओमनिचर के प्रति शेयर के लिए 21.50 डॉलर का भुगतान करेगी। अधिग्रहण से पहले 45 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications