शोपियां हत्याकांड की जांच गुरुवार को सीबीआई के जिम्मे
एक उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में सीबीआई का 12 सदस्यीय दल, राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगा।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सीबीआई दल के पहुंचने के साथ ही एसआईटी के साथ विस्तृत चर्चा के बाद इस मामले से जुड़ी फाइलें सीबीआई को सौंप दी जाएंगी।
शुरू में सीबीआई इस मामले को हाथ में लेने के प्रति उदासीन बनी हुई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने बुधवार को सीबीआई से इस मामले की जांच करने को कहा।
ज्ञात हो कि 17 वर्षीय आसिया जान और 22 वर्षीय नीलोफर जान के शव 30 मई को शोपियां कस्बे में एक गांव के नाले के किनारे पाए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications