वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
वाराणसी के स्थानीय सपा नेता कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा, "सपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदशर्न कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजी, जिसमें मेरा हाथ टूट गया। साथ ही 40 अन्य कार्यकतोओं को गंभीर चोटें आईं।
उधर वाराणसी के पुलिस अधीक्षक(शहर) विजय भूषण ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर पुलिस से हाथापाई कर रहे थे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मजबूरन हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। किसी प्रदर्शनकारी के गंभीर रूप से घायल होने से इनकार करते हुए भूषण ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हल्की चोटें आई हैं।
मुख्यमंत्री मायावती द्वारा मूर्तियों पर खर्च किये जा रहे जनता के पैसे के विरोध में सपा) द्वारा आयोजित 6 दिवसीय (11 से 16 सितंबर) प्रदेशव्यापी आंदोलन का बुधवार को आखिरी दिन था। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदशर्न किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications