राजस्थान में पंचायती राज विभाग की गतिविधियों में आमूलचूल सुधार होगा
सिंह बुधवार को यहां इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में प्रदेश के जिला प्रमुखों एवं प्रधानगणों की राज्यस्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर सन् 1959 को नागौर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायतीराज व्यवस्था की स्थापना की थी। आगामी दो अक्टूबर, 2009 को पंचायती राज स्वर्ण जयन्ती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज की भावना के अनुसार हो, केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर नहीं रह जाए।
पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए प्रधान एवं जिला प्रमुखों का खुला सत्र रखा गया था। इस खुले विमर्श सत्र में प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी बातें रखी लगभग सभी प्रतिभागियों का कहना था कि जो 29 विभागों का प्रशासनिक नियंत्रण एवं हस्तान्तरण पंचायती राज संस्थाओं को मिलना चाहिए था, वह अभी भी प्रतीक्षित है, इस नियंत्रण के बिना प्रधान एवं जिला प्रमुख अपने कार्यो को प्रभावी नहीं बना पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications