ब्रिटेन में बेरोजगारों की संख्या 24.70 लाख हुई
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को कहा गया है कि जुलाई तक तीन महीनों के दौरान बेरोजगारों की संख्या 210,000 से बढ़ कर 2470,000 हो गई। बेरोजगारों की इस संख्या में 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है।
सरकार द्वारा वित्त पोषित बेरोजगारी भत्ते के भुगतान के लिए अगस्त महीने में किए गए दावों में जुलाई महीने में किए गए दावों से 24,400 की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई महीने में 16.10 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए दावे पेश किए थे। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से (मई 1997) बेरोजगारी भत्ते के लिए पेश किए दावों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications