उत्तर कोरिया से सीधी वार्ता के लिए अमेरिका तैयार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन वोसवर्थ की प्योंगयांग यात्रा के बारे में उत्तर कोरिया के आमंत्रण को स्वीकार करने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
क्लिंटन ने कहा कि ऐसी किसी भी वार्ता को क्षेत्र के अमेरिकी सहयोगियों का समर्थन हासिल होना चाहिए और इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया को चीन, रूस, जापान, अमेरिका, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की छहपक्षीय वार्ता में पुन: शामिल करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications