ओबामा पर चिल्लाने वाले सांसद की निंदा
वाशिंगटन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पिछले सप्ताह स्वास्थ्य क्षेत्र पर राष्ट्रपति बराक ओबामा के भाषण के दौरान 'यू लाई' चिल्लाने वाले रिपब्लिकन सांसद की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने मंगलवार को निंदा की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सांसद जोए विल्सन के खिलाफ औपचारिक निंदा प्रस्ताव 240-179 के बहुमत से पारित किया गया। डेमोक्रेटिक सांसदों ने तर्क दिया कि यह कदम इसलिए आवश्यक है क्योंकि विल्सन ने सदन में किए गए अपने कृत्य के लिए माफी मांगने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर रिपब्लिकन सांसदों ने इसे एक राजनीतिक करतबबाजी करार दिया।
उल्लेखनीय है कि विल्सन ने नौ सितम्बर को ओबामा के भाषण के दौरान चिल्लाकर 'यू लाई' कहा था।
विल्सन ने बाद में ओबामा के चीफ ऑफ स्टाफ से माफी मांगी और ओबामा ने उसे स्वीकार कर लिया था। डेमोक्रेटिक पार्टी विल्सन से सदन में क्षमा मांगने पर जोर दे रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications