रेल मंत्रालय भूमि का जबरन अधिग्रहण नहीं करेगा
मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "रेल मंत्रालय ने तय किया है कि रेल परियोजनाओं के लिए भूमि का जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।"
बयान में कहा गया है, "जबरन भूमि का अधिग्रहण न हो इसके लिए रेलवे की भूमि अधिग्रहण नीति की व्यापक समीक्षा करने का फैसला किया गया है। इसके तहत कृषि योग्य भूमि को कतई हाथ नहीं लगाया जाएगा।"
बयान में कहा गया है, "यह समीक्षा इस बात पर केंद्रित होगी कि भूमि का अधिग्रहण पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे भूमि के मालिक से सुनिश्चित कराया जाए। भूमि अधिग्रहण के सभी वर्तमान मामलों का एक महीने के भीतर उपरोक्त समीक्षा के आलोक में परीक्षण किया जाएगा।"
मंत्रालय की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वामपंथी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि रेल मंत्रालय भूमि का जबरन अधिग्रहण कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications