बर्नाके के आशावाद से अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
न्यूयार्क, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नाके के देश में मंदी के खत्म होने की संभावना जताने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अगस्त में खुदरा बिक्री में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
डाउ जोंस औद्यौगिक सूचकांक में 65.61 अंकों या 0.59 प्रतिशत की, स्टैंडर्ड एंड पुअर में 3.29 अंकों या 0.31 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर सूचकांक नैस्डैक में 10.86 प्रतिशत या 0.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
यूरो के मुकाबले डॉलर के मूल्य में गिरावट हुई और यह 68.36 यूरो प्रति डॉलर से घटकर 68.20 यूरो प्रति डॉलर हो गया। जापानी मुद्रा येन के मुकाबले डॉलर के मूल्य में वृद्धि हुई और यह 90.90 येन प्रति डॉलर से बढ़कर 91.06 येन प्रति डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications