मितव्ययता अच्छी बात है पर सुरक्षा भी जरूरी : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "फिजूलखर्ची रोकने के अभियान के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं लेकिन ऐसे में सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है। खासकर उन लोगों को जिन्हें विशेष सुरक्षा दस्ता मिला हुआ है।"
यह पूछे जाने पर कि तो क्या सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता फिजूलखर्ची रोको अभियान छोड़ देंगे, इस पर नटराजन ने कहा, "इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications