चीन की सीमा पर भारत का 'ऑपरेशन अलर्ट' आरंभ
थल सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग 50 फीसदी सैनिकों को अग्रिम चौकियों पर तैनात कर दिया गया है।"
सैन्य अधिकारी इस अभियान को आधिकारिक तौर पर चीन के सैन्य अभ्यास के खिलाफ कार्रवाई मानने से इंकार कर रहे हैं।
एक अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, "ऑपरेशन अलर्ट हर वर्ष किया जाने वाला सैन्य अभ्यास है ताकि अग्रिम चौकियों का रखरखाव किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications