थरूर लाइबेरिया व घाना की यात्रा पर
थरूर ने मंगलवार की रात नई दिल्ली से लाइबेरिया के लिए प्रस्थान किया। थरूर पिछले 40 वर्षो के दौरान लाईबेरिया की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय मंत्री होंगे। इसके पहले वर्ष 1971 में तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्ण सिंह ने लाइबेरिया की यात्रा की थी।
अफ्रीकी देशों में लाइबेरिया का एक अनोखा इतिहास है। इस देश की खोज अमेरिका से भागे गुलामों ने 1847 में की थी। वर्ष 2005 में लाइबेरिया ने अफ्रीका में पहली महिला राष्ट्रपति एल्लेन जॉन्सन सर्लीफ का चुनाव किया था। सर्लीफ ने 2006 में कुर्सी संभाली थी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि थरूर लाइबेरिया में राष्ट्रपति व कई मंत्रियों सहित वहां के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
लाईबेरिया के बाद थरूर 19 सितंबर को घाना के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications