अमेरिकी मंदी खत्म होने की संभावना : बर्नाके
वाशिंगटन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नाके ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात दशकों की सबसे बड़ी अमेरिकी मंदी के खत्म होने की संभावना है लेकिन कुछ समय तक देश की अर्थव्यवस्था के कमजोर बने रहने की भी चेतावनी दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बर्नाके ने कहा कि अर्थशास्त्रियों में यह सामान्य सहमति है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में अमेरिका अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी और यह वर्ष 2010 में तेजी पकड़ेगी।
उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्र की कमजोरी को देखते हुए कोई भी तेजी पहले के आर्थिक संकट की तुलना में कमजोर ही होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications