अमेरिका ने स्वाइन फ्लू के टीके को मंजूरी दी
वाशिंगटन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बनाए गए एक टीके को मंजूरी दे दी है और एक महीने के भीतर इसके बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नियामक संस्था ने चार भिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित टीके को मंजूरी दी है और कहा कि अमेरिका में टीके की पहली खेप अगले चार सप्ताहों के भीतर उपलब्ध हो जाएगी।
एच1एन1 टीका लगाने के आठ से 10 दिन के भीतर प्रतिरोधकता विकसित हो जाएगी।
इंफ्लुएंजा के नए प्रकार की खोज इस वर्ष गर्मियों में मेक्सिको में हुई। महामारी की आशंका से शोधकर्ता इसके टीके का विकास करने में जुटे हैं। केवल अमेरिका में ही स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाले 1,380 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 196 लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications