अवैध रूप से धन उगाही करने वाले तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि पहली घटना राजधानी रांची से 60 किलोमीटर दूर इटकी पुलिस थाने के तहत किनरोपूरिया गांव में हुई जहां ग्रामीणों ने दो लोगों को मार डाला।
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति गांव में आकर लोगों से अवैध रूप से धन उगाही करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को लोहे की छड़ों और पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला। दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस घटना के चार घंटे बाद पहुंचंी।
दूसरी घटना राजधानी रांची से 300 किलोमीटर दूर पश्चिम सिंहभूम जिले के सेगइसाई गांव में हुई जहां ग्रामीण रक्षा समिति के सदस्यों ने एक कथित नक्सली को पीट-पीट कर मार डाला। नक्सली अपने एक साथी के साथ गांव में लोगों से धन उगाही करने और धमकाने आया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने दोनों नक्सलियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications