एक सप्ताह के भीतर दवा की दुकानों पर उपलब्ध होगी टैमीफ्लू
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को टैमीफ्लू व जैनामिवीर की नियंत्रित बिक्री की अनुमति देने वाली एक अधिसूचना जारी की गई थी। इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के इलाज के लिए मात्र यही दवाएं अभी तक उपलब्ध हैं।
अधिकारी ने कहा, "उम्मीद की जा रही है कि अगले पांच से सात दिनों के भीतर दोनों दवाएं खुदरा बाजार में दवा की निर्धारित दुकानों में उचित चिकित्सकीय निर्देश पर उपलब्ध होंगी।"
अधिकारी ने कहा, "देश में स्वाइन फ्लू के ताजा विस्तार को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तय किया है कि टैमीफ्लू व जैनामिवीर की नियंत्रित तरीके से खुदरा बिक्री की अनमुति दे देनी चाहिए।"
टैमीफ्लू की 10 टैबलेट की कीमत 280 रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications