खुले नाले में बह गया 18 माह का बच्चा
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के प्रवासी मजदूर लक्षम्मा और वर्धाराजू के पुत्र विजय की खोज के लिए अग्निशमन विभाग के 50 सदस्यों के एक दल को लगाया गया है।
ग्रेटर बेंगलुरु सिटी कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार विजय बुधवार सुबह नाले के किनारे खेल रहा था और फिसल कर नाले में गिर गया।
दुर्घटना शहर केंद्र से 15 किलोमीटर दक्षिण मादीवाला झील के नजदीक रायल रेसीडेंसी लेआऊट पर हुई। मादीवाला झील लगभग 115 एकड़ में फैली हुई है।
बोमन्नाहल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रीतेश रेड्डी ने इलाके के आक्रोशित नागरिकों को समझा कर शांत किया। उन्होंने शहर में खुले नालों की समस्या के पीछे सरकार की कमी को स्वीकार किया।
31 मई की रात को भी एक छह साल का बच्चा अभिषेक प्रकाश खुले नाले में गिर गया था। अभी तक उसका शव नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications