पाकिस्तान में एक तालिबानी कमांडर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अख्तर अब्बास ने बताया कि इलाके के चारबाग उप-जिले के तालिबानी कमांडर शेर मोहम्मद कसाब को यहां चल रहे तलाशी अभियान के दौरान जख्मी हालत में गिरफ्तार किया गया।
कसाब का नाम घाटी के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल है। उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।
अब्बास ने गिरफ्तारी से संबंधित कोई भी विवरण देने से मना कर दिया है लेकिन कहा है कि चारबाग इलाके में सेना की टुकड़ियों द्वारा हमले के दौरान कसाब के तीन बेटे पहले ही मारे जा चुके हैं।
घाटी में तालिबानी प्रवक्ता मुस्लिम खान को उसके चार साथियों सहित पकड़ने की घोषणा के चार दिन बाद बुधवार को यह गिरफ्तारी हुई है।
आतंकवादियों द्वारा हथियार छोड़ने और इस्लामिक शरीया कानून लागू करने के शांति समझौते के उल्लंघन के बाद अप्रैल के आखिर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने स्वात और आसपास के जिलों में आतंकवादियों के खात्मे की आक्रामक मुहिम शुरू कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications