एनआईटी के छात्र ने खुदकुशी की (लीड-1)
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक 22 वर्षीय सत्येंद्र कुमार सिंह जमशेदपुर एनआईटी में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह झारखण्ड के हजारीबाग जिले का निवासी था।
एनआईटी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सत्येंद्र के छात्रावास के साथियों ने पाया कि मंगलवार रात को उसके कमरे की बत्ती जली हुई थी। साथियों ने खिड़की से झांका तो उसे पंखे से लटका हुआ पाया।"
उन्होंने कहा, "सत्येंद्र अवसाद से ग्रस्त था और साथी छात्रों से बातचीत नहीं कर रहा था। वह सोमवार से शुरू हुईं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दे रहा था।"
मृतक की मां विंदु देवी ने कहा,"मेरा बेटा संस्थान में सीनियर छात्रों से परेशान था। उसने सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग करने की शिकायत भी की थी। उसने मुझे इस बारे में फोन करके भी बताया था।"
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications