भारतीयों पर हमला रोके आस्ट्रेलिया : भारत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आस्ट्रेलिया में फिर से भारतीयों पर हुए हमले से हम चिंतित हैं।"
ज्ञात हो कि दो भारतीय नागरिकों और दो भारतीय मूल के लोगों पर रविवार को मेलबर्न में हमला किया गया था। आस्ट्रेलिया में भारत की उच्चायुक्त सुजाता सिंह ने हमले की ताजा घटना पर आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ से बात की है।
उच्चायुक्त ने हमलों के बारे में चिंता जाहिर करते हुए विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन ब्रुम्बी को भी पत्र लिखा है।
विष्णु प्रकाश ने कहा कि मेलबर्न में भारतीय महावाणिज्यदूत विक्टोरिया में पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
विष्णु प्रकाश ने कहा, "हमें उम्मीद है कि ताजा घटना की सावधानी से जांच की जाएगी और कानून के मुताबिक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications