5 लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 4 लाख रुपये बरामद
दानापुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार रूपसपुर थाना क्षेत्र से आज पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से चार लाख रुपये सहित छह पिस्तौल, एक कार तथा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि इनमें पटना में कार्यरत एक अभियंता का पुत्र भोला शंकर भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और कई लूटकांडों का पर्दाफाश होने की संभावना है।
उल्ल्ेाखनीय है कि छपरा में पिछले सोमवार को एक पेट्रोल पम्प के कर्मचारी से अज्ञात लोगों ने उस समय 12 लाख रुपये लूट लिए थे जब वह एक बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications