रूस आर्थिक संकट से उबर चुका है : उप प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार स्टेट डुमा ने आईगोर शुवालोव व सेंट्रल बैंक के प्रमुख सर्जे इगनैतयेव को सरकार के संकट निरोधी उपायों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया था।
शुवालोव ने कहा, "हमारे सांख्यकी विभाग ने सूचित किया है कि रूस में आर्थिक संकट का बुरा दौर समाप्त हो चुका है।"
शुवालोव ने वर्ष के बाकी हिस्से के दौरान रूस के आर्थिक विकास की सकारात्मक संभावनाएं व्यक्त की है।
शुवालोव ने कहा है, "कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखाई दिया है और हम सकारात्मक औद्योगिक वृद्धि के दर्शन कर रहे हैं। संकट निरोधी सभी उपायों को देखते हुए हम समझते हैं कि वर्ष 2009 की बाकी बची अवधि के लिए काफी अनुकूल व सकारात्मक संभावनाएं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications