शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 223 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 222.59 अंकों (1.35 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,677.04 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 70.85 अंकों (1.3 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,958.40 पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी ने 4966.30 के उच्चतम और 4894.65 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 87.85 अंकों (1.45 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,126.92 पर और स्मालकैप सूचकांक 79.43 अंकों (1.10 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,308.11 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,700.56 के उच्चतम और 16,498.59 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक 4.20 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई जबकि तेल व गैस क्षेत्र की कंपनियों में मामूली 0.08 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1575 कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख था जबकि 1243 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications