आंध्र प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 16 हुई
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यहां सरकारी गांधी अस्पताल में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य अधिकारी इस बीमारी की आक्रामकता को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने इसके फैलाव को रोकने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है।
पिछले चार दिनों के दौरान राज्य में स्वाइन फ्लू से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 319 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
राज्य में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री के.रोसैया ने कहा, "हम सजग हैं और हमने स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।"
रोसैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बैठक स्वाइन फ्लू को लेकर ही की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications