असम में एक दिन में 800 चिकित्सकों की भर्ती
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमानता विश्व शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन में 768 चिकित्सकों की भर्ती की गई है। सभी चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र गुवाहाटी में सौंपे गए। "
नियुक्ति पत्र पाए सभी एमबीबीएस चिकित्सकों की सेवा एक साल के लिए है। चिकित्सकों का वेतन 25,000 रुपये होगा और उन्हें आवास की सुविधा भी दी जाएगी।
शर्मा ने बताया कि सभी चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्रों में एक साल तक रहने के लिए अनुबंधित किया गया है। इसके साथ ही अब राज्य के हर पंचायत और प्रखंड में चिकित्सक उपलब्ध होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications