गुस्साए छात्रों ने बस में तोड़-फोड़ की
पंचकुला सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, "बस में काफी भीड़ थी। चालक ने जब तेजी से वाहन को मोड़ा तो एक यात्री गिरकर उसके पहिए की चपेट में आ गया।"
पीड़ित 23 वर्षीय युवक विशाल कुमार राजधानी चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर स्थित पंचकुला के बरावल शहर के स्वामी देवी दयाल अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान का छात्र था।
सिंह ने कहा, "इस घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बस में तोड़-फोड़ की। वे बस में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति संभाल ली।"
इस बीच बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पंचकुला के पुलिस अधीक्षक अमिताभ ढिल्लन ने पत्रकारों से कहा, "सामान्यत: इस मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ होती है। इस घटना को हमने बहुत गंभीरता से लिया और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए योजना बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications