ग्वालियर में दो लाख के नकली नोटों के साथ छह लोग गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बाजार में नकली नोट खपाने के काम में लगे अजीत जैन को पकड़ने के बाद महाराजपुर थाना पुलिस ने बदन सिंह सहित कुल छह लोगों को गिरफ्त में ले लिया।
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक साईं मनोहर ने आईएएनएस को बताया कि इन आरोपियों के पास से एक लाख 96 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। साथ ही स्केनर, प्रिंटर ,स्याही, कागज, नोट पर वाटर मार्क बनाने की पेंसिल आदि भी बरामद की गई है। अजीत जैन और बदन सिंह पहले भी नकली नोटों के कारोबार में पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह गिरोह अपनी सारी गतिविधियां राजस्थान से संचालित करता था। यह गिरोह 5000 रुपये के बदले में 8000 रुपये के जाली नोट दिया करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications