मादक पदार्थो के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
जिले के मोला थाना के प्रभारी जसपाल सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मंगलवार देर रात नई बस्ती इलाके में नेपाल के परसा के रहने वाले राजकिशोर चौरसिया (35) सहित अन्य चार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो किलोग्राम चरस व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में चारों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल स्थित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के लिए काम करते हैं और पिछले पांच सालों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी आपूर्ति कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों से इनके गिरोह और उत्तर प्रदेश में इनके संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications