नेपाल में एसबीआई जारी करेगी भारतीय वीजा कार्ड
काठमांडू , 16 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का संयुक्त उपक्रम नेपाल एसबीआई अब नेपाल में भारतीय वीजा कार्ड जारी करेगी। पांच दशक से अधिक समय तक वीजा जारी करने के बाद भारतीय दूतावास ने यह काम अब नेपाल एसबीआइ्र्र को ठेके पर दे दिया है।
नेपाल में भारत के राजदूत राकेश सूद ने बुधवार को दूतावास के नजदीक कर्पूरधारा मार्ग पर नए भारतीय वीजा केंद्र का उद्घाटन किया। वीजा केंद्र पर गुरुवार से ऐसे विदेशी पर्यटकों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जो यहां से भारत जाना चाहते हैं।
पहले से ढाका में भारतीय वीजा कार्ड जारी करने का काम कर रही एसबीआई को भारतीय वीजा जारी करने का दूसरा ठेका मिला है।
वीजा जारी करने का ठेका बाहरी स्रोत को देने के पीछे सुरक्षा चिंताएं सबसे बड़ा कारण थीं।
भारतीय दूतावास के सामने अक्सर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। दूतावास पर रोज वीजा का आवेदन करने के लिए आने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था।
नेपाल एसबीआई के अधिकारियों ने कहा कि नई प्रक्रिया से वीजा बनाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। ट्रांजिट वीजा आवेदन स्वीकार होने वाले दिन ही जारी कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications