एक दर्जन आम की कीमत 40 हजार डॉलर !
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक बुधवार को जब 'आस्ट्रेलियन वेस्टमीड चिल्ड्रेंस हॉस्पीटल एंड द प्रोस्टेट कैंस फाउंडेशन' के लिए धन जुटाने के मकसद से आमों की नीलामी शुरू की गई, तब एक व्यक्ति ने एक दर्जन आम के लिए इतनी बड़ी कीमत लगाकर सबको हैरान कर दिया।
नीलामी की शुरुआत '12 बुश पैकिंग हाउस' के आमों से हुई, जिसके एक बक्से को खरीदने के लिए चार आदमी सामने आए। पहली बोली पर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ लेकिन अंतिम बोली जब 40,000 डॉलर पर जाकर रुकी तब सब हैरान रह गए।
इससे पहले 2003 में '12 बुश पैकिंग हाउस' के एक दर्जन आम की कीमत 37,000 डॉलर लगाई गई थी। नीलामी की यह राशि प्रोस्टेट कैंसर फाउंडेशन को दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications