यामहा ने बाजार में उतारी 20 लाख रुपये की सुपर बाईक
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा ने बुधवार को भारत में 20 लाख रुपये मूल्य की सुपर बाईक वी मैक्स को बाजार में उतारा।
यामहा कंपनी ने आने वाले त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखकर फैजर और एसजेड श्रेणी के लिए एक सीमित संस्करण के मॉडल भी बाजार में उतारे हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक यूकी माइन सूजी ने कहा,"हम त्योहारी मौसम (अक्टूबर से) में दो महीने में लगभग तीन गुना बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।"
सूजी ने संवाददाताओं को बताया,"हम इस साल भारत में 2.5 लाख गाड़ियां बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।"
कंपनी 2012 तक भारतीय बाजार में 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications