कांग्रेस को अधिक सीट देने को तैयार हुई राकांपा
उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर चल रही बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल रही है।
पटेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस पिछली बार बहुत अधिक सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार वह उससे भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। परिसीमन के कारण कुछ सीटों का अस्तित्व खत्म हो गया है। हम कांग्रेस को कुछ सीटें देने को तैयार हैं।"
पटेल ने कहा, "सीटों के तालमेल को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम चुनाव साथ लड़ेंगे। एक दो दिनों में हम तय कर लेंगे कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा।"
ज्ञात हो कि सीटों के तालमेल को लेकर मंगलवार को मुंबई में दोनों दलों के नेताओं की एक बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications