झारखंड के पूर्व मंत्रियो के खिलाफ जांच में सीबीआई की मदद

सतर्कता विभाग ने पूर्व मंत्रियों की संपत्तियों की जांच में हुई प्रगति के संबंध में मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट पेश की।

सतर्कता विभाग ने कहा कि कुछ आरोपी जांच में विभाग के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सतर्कता विभाग के एक सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट में जांच के लिए सीबीआई सहयोग मांगे जाने के बारे में उच्च न्यायालय को सूचित कर दिया गया है। कुछ आरोपियों के व्यवसाय देश् ो के बाहर हैं। देश से बाहर जांच में केवल सीबीआई ही सतर्कता विभाग की सहायता कर सकती है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अन्य पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय पर घूस लेने का आरोप लगाया गया है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। दूसरे मामले में मधु कोड़ा और तीन अन्य पूर्व मंत्रियों कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही और बंधु तिर्की को आरोपित किया गया है।

घूसखोरी का मामला दर्ज होने के बाद सतर्कता विभाग ने कोड़ा सहित तीनों पूर्व मंत्रियों के आवास पर 24 जुलाई को छापा मारा था।

अपनी रिपोर्ट में विभाग ने कहा कि छापे में बरामद लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+