केंद्रीय मंत्री को अदालत से राहत
नारायणसामी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर अगस्त 2008 में संवादाता सम्मेलन कर भ्रष्टाचार के तहत 1,000 करोड़ रुपये बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद चंद्राकर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
नारायणसामी के वकील अंबर शुक्ला ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा शुक्ला ने नारायणसामी को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने सम्बंधी अनुरोध को स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications