स्वास्थ्य मंत्री को खोजने में असमर्थ गोवा पुलिस
निचली अदालत ने राणे को पेश होने के लिए सम्मन जारी किया था। पुलिस ने अदालत को मंगलवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का दिये गये पते पर पता नहीं लगाया जा सका।
राणे पर कुछ साल पहले अधिवक्ता एयर्स रॉड्रिग्स को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उन्हें पणजी की एक निचली अदालत में मंगलवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक(सीआईडी) आत्माराम देशपांडे ने कहा,"स्वास्थ्य मंत्री के घर पर नवीनीकरण का काम चल रहा है। वहां पर केवल मजदूर और ठेकेदार हैं। उन्हें नहीं पता है कि राणे इस समय कहां रह रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications