मुशर्रफ का अमेरिकी मदद के दुरूपयोग से इंकार
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार फिलाडेल्फिया से जारी एक बयान में मुशर्रफ ने कहा कि जिस मुद्दे को तूल दिया जा रहा है वह साक्षात्कार के दौरान उठा ही नहीं था।
एक व्याख्यान दौरे पर अमेरिका पहुंचे मुशर्रफ के बारे में हाल ही में समाचार आया था कि एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवाद से लड़ने के लिए दी गई सैन्य सहायता का उपयोग पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सैन्य तैयारी में किया था।
मुशर्रफ ने अपने बयान में दावा किया कि साक्षात्कार के दौरान आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिकी सहायता के संबंध में कोई सवाल किसी भी समय नहीं पूछा गया।
उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान ने किसी समझौते का उल्लंघन किया। अमेरिका को हर समय पता था कि हम क्या कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने कहा था कि वह पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ के सैन्य सहायता के उपयोग को बदलने के दावे को लेकर बहुत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications