आंध्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी है जगन समर्थकों की लामबंदी
जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंदी कर रहे राव ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा, वह जगनमोहन को स्वीकार्य होगा।
केवीआर की हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नई दिल्ली में मुलाकात हुई थी।
पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद वापस हैदराबाद पहुंचे राव से राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों व नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को करीब एक दर्जन मंत्रियों ने राव से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद मंत्रियों ने भरोसा जताया था कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जगनमोहन को ही वाईएसआर का उत्तराधिकारी घोषित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications