सूखा ग्रस्त घोषित हो सकता है जम्मू क्षेत्र
जम्मू एवं कश्मीर के राजस्व मंत्री रमण भल्ला ने आईएएनएस को बताया, "हम आंकड़े तथा अन्य जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। हम इसे सूखा क्षेत्र घोषित कर सकते हैं। इलाके के गरीब किसानों को 50 से 80 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ा है। हम चाहते है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए।"
इलाके के अधिकतर किसान धान और सब्जियों की खेती पर निर्भर हैं। जानकारी के मुताबिक इलाके में 50 से 60 फीसदी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। भल्ला ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आपदा राहत कोष से पैसे दिए जांएगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications